Loading Now

पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर का प्रयास सिकासेर से कोडार में शीघ्र पहुंचेगा पानी

पिकाडिली शराब फैक्ट्री को समोदा बैराज से पानी दिया तो उग्र आंदोलन : विनोद

(Efforts of former MLA Vinod Mahasamund) :- पूर्व विधायक संसदीय सचिव छ.ग. शासन व महासमुंद के पूर्व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने सिकासेर परियोजना के तहत सर्वेक्षण कार्य पूर्ण होने तथा डीपीआर को मंजूरी मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए क्षेत्र के किसानों को बधाई दी है। चंद्राकर ने बताया कि उनके कार्यकाल में इस महत्वपूर्ण परियोजना की डीपीआर सर्वे के लिए उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ध्यानाकर्षित कराया था। उनके निवेदन पर बघेल ने 2022-23 बजट तथा पुनरीक्षित बजट 2023–24 में सिकासेर परियोजना को स्वीकृति देते हुए डीपीआर सर्वे के लिए रा​शि का प्रावधान किया था। चंद्राकर के प्रयास से ही सिकासेर परियोजना की फाइल आगे बढ़ी थी। उन्होंने बताया कि सिकासेर बांध से पानी लाने इस परियोजना को पीएफआईसी से मंजूरी के बाद परियोजना मंडल को भेज दिया गया है। शीघ्र ही इस पर कार्य शुरू होगा।

इस कार्य के लिए 2600 करोड़ खर्च अनुमानित है। सिकासेर से कोडार तक

पानी लाने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद गरियाबंद सहित महासमुंद जिला के

बागबाहरा तथा महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के किसानों को सूखे का सामना

मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन उपाध्यक्ष राठी ने नगर से संबंधित विषयों पर

नहीं करना पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि सिकासेर परियोजना कार्य को आगे बढ़ाने चंद्राकर ने विगत 4 फरवरी 2024 को वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप को भी स्मरण पत्र भेजा था। इस परियोजना को चंद्राकर ने अपने कार्यकाल के दाैरान प्रमुखता किसानों के हित में मांग उठाते हुए उन्होंने बजट में शामिल करवाकर सर्वे के लिए रा​शि स्वीकृत कराया था। उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल के दाैरान क्षेत्र के किसानों ने सिकासेर बांध से कोडार तक पानी लाने के लिए प्रयास करने की मांग उनसे की थी। जिस पर उन्होंने लगतार प्रयास किए। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को क्षेत्र के किसानों की समस्या से अवगत कराकर इस महत्वपूर्ण परियोजना के लाभ के बारे में बताया था।

चंद्राकर ने पूर्व मुख्यमंत्री बघेल को बताया था कि गरियाबंद में अच्छी बारिश से

सिकासेर जलाशय लबालब हो जाता है और उसका पानी व्यर्थ बह जाता है।

उक्त पानी को महासमुंद जिले में कोडार तक लाने से क्षेत्र के किसान समृद्ध होंगे, तथा उन्हें सूखा-अकाल का सामना नहीं करना पड़ेगा। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बघेल ने पैरी परियोजना को बजट में शामिल किया था। जिसकी प्रशासकीय स्वीकृति होना बाकी था। पूर्व संससदीय सचिव चंद्राकर के प्रयासों से आज उक्त परियोजना के सर्वेक्षण कार्य पूर्ण हो गया है तथा डीपीआर सर्वे भी पूरी हो चुकी है। इस खबर से उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया है तथा क्षेत्र के किसानों को बधाई देते हुए कहा कि अब बागबाहरा व महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के किसान फसल की सिंचाई दोनों ही सीजन में बड़ी आसानी से कर पाएंगे।

महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे

mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847

फेस बुक पर सर्च करें  https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd

https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें

Post Comment

You May Have Missed