Loading Now

जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता गांजर बागबाहरा में संपन्न बना विजेता।

जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता गांजर बागबाहरा में संपन्न बना विजेता।

(District level wrestling competition Mahasamund mns24in) : – जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन शास. हायर सेकेंडरी स्कूल गांजर बागबाहरा में आयोजित किया गया। आयोजन में महासमुंद, बागबाहरा, सरायपाली के खिलाड़ि शामिल हुए। आयोजन में मुख्य अतिथि रुपेश साहू अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति, प्राचार्य हरकराम दीवान उपस्थित रहे। जिले में कुश्ती खेल के विकास के लिए खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा कुश्ती मैट उपलब्ध कराया गया है, जिससे क्षेत्र में कुश्ती का आयोजन किया जा रहा हैं।

आयोजन के निर्णायक हिरेंद्र देवांगन, क्षितिपति साहू, चंद्रकांत सेन, वीरकांत सेन, तेग बहादुर, बसंत मांघी, ऋषि साहू एवं सहयोगी रामवती, देवेंद्र साहू, भोला निर्मलकर, बलराम साहू का सहयोग रहा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के परिणाम -14 वर्ष बालक वर्ग में प्रथम मुकेश साहू द्वितीय राहुल, 17 वर्ष बालक वर्ग में प्रथम

अजय साहू, द्वितीय तेज कुमार, अशवंत मिरी प्रथम, पुलकित साहू

द्वितीय, 17 वर्ष बालिका वर्ग में नंदिनी प्रथम नेहा द्वितीय,

नेशनल सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में मुस्कान ने जीता कांस्य पदक।

तेजस्वी ध्रुव प्रथम, 19 वर्ष बालक वर्ग में तुलेश्वर, रेशम, सुभाष, सुमित यादव,

दीपक ने अलग अलग वजन वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय दिव्य

प्रताप ने प्राप्त किया,19 वर्ष बालिका में यमुना प्रथम, भारतीय द्वितीय एवं रुक्मणी, यमुना, तेजेश्वरी लिखी ध्रुव व उमेश अपने- अपने ग्रुप में प्रथम रहे। इसी प्रकार 17 वर्ष बालक वर्ग में माधव रूपेश और कुणाल अपने वर्ग में प्रथम रहे हैं, बालिका वर्ग 17 वर्ष में योगिता, संजना, पायल, हिना और दिव्या अपने अपने वजन वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरें, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजलि बरमाल ने शुभकामनाएं दीं ।

महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे

mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847

फेस बुक पर सर्च करें  https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd

https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें

Tag 

Post Comment

You May Have Missed