Loading Now

उपमुख्यमंत्री नगरीय एवं प्रशासन मंत्री का महासमुन्द आगमन पर स्वागत-राठी

उपमुख्यमंत्री नगरीय एवं प्रशासन मंत्री का महासमुन्द आगमन पर स्वागत-राठी

(Deputy Chief Minister Urban and Administration Mahasamund) :- छ.ग. शासन के उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव के महासमुन्द आगमन पर स्थानीय बरोण्डा चौक में भव्य स्वागत फूलमाला से किया गया। स्वागत करने वालों में छ.ग. कृषि एवं बीज निगम के अध्यक्ष चन्द्रहास, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी, भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिका, जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चन्द्राकर, डॉ. एन के अग्रवाल सरायपाली, पार्षदगण – माखन पटेल, कल्पना सूर्यवंशी, भाजपा शहर महामंत्री अग्रज शर्मा, भाजपा शहर मण्डल उपाध्यक्ष मुन्ना साहू, पूर्व पार्षद महेन्द्र जैन, हनीष बग्गा, जिला मीडिया प्रभारी गोपाल वर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा साहू, लालविजय सिंग, अजय चोपड़ा, परमानन्द साहू, नन्दू जलक्षत्री, गौरव राठी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया। सर्किक हाउस में नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव से नगर पालिका उपाध्यक्ष

देवीचन्द राठी ने नगर विकास को लेकर चर्चा की एवं शहर के विभिन्न विकास

कार्यो को लेकर ज्ञापन सौंप कर बजट जारी करने का आग्रह किया।

छ.ग. नगीय प्रशासन मंत्री अरूण साव के निर्देश पर सिटी डेवलमेन्ट प्लान

राठी नें मंत्री महोदय से कहा कि 2 करोड़ 68 लाख रूपये की अधोसंरचना मद की राशि

सी.सी.रोड नाली के लिए जारी किया था जिसका टेण्डर वर्क आउट पुरानी परिषद में हो

चुका है तथा आपके द्वारा 50 लाख राशि जारी हो चुकी है जिसमें निर्माण संबंधी कार्य भी हुये है राशि अभी तक नही आयी इस कारण निर्माण कार्य रूके हुये है राशि जारी करने का आग्रह किया गया। मंत्री अरूण साव ने कहा कि 50 लाख के जो काम निर्माण के हुये है उसकी प्रोसेस रिपोर्ट देखकर शेष राशि तत्काल जारी कर देंगे बाकी शहर विकास के लिए आश्वासन दिया गया। मंत्री से प्रधानमंत्री आवास योजना के नियमों को सिथिल करने का भी ज्ञापन दिया गया इसके लिए उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार से चर्चा जारी है।

(जिला के प्रभारी एवं खाद्य मंत्री दयालदास बघेल के महासमुन्द आगमन पर विधायक भेंट)

महासमुन्द, योगेश्वर राजू सिन्हा के निवास पर सौजन्य भेंट कर शहर विकास पर

नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी व नेता प्रतिपक्ष, पार्षद नानू भाई ने चर्चा की साथ ही शहर के 24 सार्वजनिक वितरण राशन दुकान में चावल उत्सव मनाने की जानकारी दी गई। मंत्री दयालदास बघेल ने महासमुन्द के चावल उत्सव कार्यक्रमों की प्रशंसा की और कहा कि प्रदेश के अन्दर सबसे ज्यादा चावल उत्सव कार्यक्रम महासमुन्द में हुआ इसके लिए जनप्रतिनिधिगण भाजपा के संगठन के नेता कार्यकर्ताओं, भाजपा पार्षदों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है।

राठी ने बताया कि 3 माह के एक मुश्त चावल वितरण के लिए अवधि बढ़ानें की जरूरत पड़ेगी

इस पर मंत्री दयालदास बघेल एवं विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि राशन दुकानों में 60 प्रतिशत चावल वितरण हो चुका है नई मशीनें सभी दुकानों मे आ गयी है। जून माह के अभी 7 दिन बाकी है अगर जरूरत पड़ी तो राशन वितरण को जूलाई तक लिए बढ़ा देंगे लेकिन किसी भी हितग्राही को चावल के अधिकार से वंचित नही रखेंगे। सरकार की प्राथमिकता है कि 100 प्रतिशत चावल वितरण हो एक साथ 3 माह के चावल देने में देरी के कारण समय लग रहा है। सभी राशन कार्डधारी निश्चित रहे उन्हे 3 माह का पुरा चावल दिया जावेगा

महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे

mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847

फेस बुक पर सर्च करें  https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd

https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें

Post Comment

You May Have Missed