Loading Now

छ.ग. नगीय प्रशासन मंत्री अरूण साव के निर्देश पर सिटी डेवलमेन्ट प्लान

छ.ग. नगीय प्रशासन मंत्री अरूण साव के निर्देश पर सिटी डेवलमेन्ट प्लान

(City Development Plan Mahasamund) :- छ.ग. शासन के नगीय प्रशासन मंत्री अरूण साव के निर्देश पर पुरे प्रदेश के नगरीय निकायों से सिटी डेवलमेन्ट प्लान के तहत कार्य योजना बनाकर शासन द्वारा मंगाया जा रहा है जिसके तहत महासमुन्द नगर पालिका को भी क्षेत्रीय कार्यालय नगरीय प्रशासन एवं विकास रायपुर संभाग छ.ग. द्वारा पत्र प्राप्त हुआ है । पत्र आये 15 दिन होने के बाद पार्षदो को अभी तक पत्र जारी न होने पर न.पा. उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने मु.न.पा. अधिकारी अशोक सलामे को दुरभाष पर निर्देश दिया कि कार्य योेेेजना बनाने को पत्र प्राप्त हुआ उसका तत्काल सभी पार्षदों को पत्र जारी करे जिससे वे अपने -अपने अनुसार वार्डाें के विकास कार्यो की कार्ययोजना तैयार कर नगर पालिका में भेज सके इस पर सी.एम.ओ द्वार पत्र वाट्सअप में किया है लेकिन सभी को वाट्सअप के बजाय सीधे पत्र उपलब्ध कराये ।

सी.डी.पी. के तहत 5 वर्ष की पूरी कार्ययोजना तैयार की जायेगी।

राठी ने सभी पार्षदों से अपील करते हुये कहा कि वार्ड में रोड, नाली

स्वामी आत्मनंद इंग्लिश स्कूल नयापारा महासमुन्द में शाला प्रवेशोत्सव संपन्न

विद्युत पोल, पाइप लाइन, की आवश्यकतानुसार सभी जानकारी पालिका को पार्षदों द्वारा तैयार कर लिखित में जमा करना होगा जंहा पर आंगनबाड़ी भवन नही है ओर अगर शासकीय जमीन है इसकी भी जानकारी नगरपालिका को देवें जिससे आने वाले समय में आगनबाड़ी भवन बन सके, स्वास्थ्य केन्द्र का अगर आवश्यकता हो तो इस संबंध में भी पालिका को जानकारी दिया जा सकता है। इसके अलावा सी.एम.ओ. से कहा गया कि इंजीनियर एवं अपने निचे के कर्मचारियों से भी शहर विकास को लेकर सभी 30 वार्डो मे सर्वे कराया जावे। छ.ग. शासन की अच्छी पहल है जिससे विकास कराने में सरकार को आसानी होग इस अभिनव पहल के लिए न.पा. उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने छ.ग. शासन के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव, क्षेत्रिक सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा को बधाई देते हुये अभार व्यक्त किया है।

महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे

mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847

फेस बुक पर सर्च करें  https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd

https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें

Post Comment

You May Have Missed