Loading Now

नेशनल तीरंदाजी ईटानगर अरुणाचल चैंपियनशिप में जिले की चांदनी साहू

नेशनल तीरंदाजी ईटानगर अरुणाचल चैंपियनशिप में जिले की चांदनी साहू

(mns24.in National Archery Itanaga Mahasamund) :- नेशनल तीरंदाजी संघ द्वारा 42 वीं एनटीपीसी सब-जूनियर (बालक एवं बालिका) नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन दिनांक 22 से 30 नवंबर 2025 तक ईटानगर अरुणाचल प्रदेश में आयोजित किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य की 30 तीरंदाज एवं प्रशिक्षक, मैनेजर शामिल रहे। बॉल आश्रम बिहाझर बागबाहरा एवं खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर भोरिंग महासमुंद जिले से प्रशिक्षण प्राप्त 06 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जगह बनाने में कामयाब रहे। राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप ईटानगर के लिए शामिल खिलाड़ियों में तोरण यादव पिता नेतराम यादव, चांदनी साहू पिता बलदेव साहू, जया साहू पिता सोमनाथ साहू, डोमेश्वरी साहू पिता लिखन साहू, देविका साहू पिता टीकम साहू, नवलीन कौर पिता अरविंद छाबड़ा राष्ट्रीय चैंपियनशिप ईटानगर में इंडियन राउंड, कंपाउंड राउंड एवं रिकर्व राउंड में शामिल हुए।

जिले के खेलो इंडिया आर्चरी ट्रेंनिंग सेंटर खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद के 02 खिलाड़ी जिसमें जया साहू एवं डोमेश्वरी साहू तथा बॉल आश्रम बिहाझर बागबाहरा के प्रशिक्षण प्राप्त 03 खिलाड़ी तोरण यादव, चांदनी साहू एवं नवलीन कौर व भोरिंग की खिलाड़ी देविका साहू ने छत्तीसगढ़ राज्य की टीम में शामिल रहे एवं अच्छा प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में इंडियन राउंड के व्यक्तिगत स्पर्धा में चांदनी साहू ने 30 मीटर में

स्वर्ण पदक प्राप्त किया, व्यक्तिगत स्पर्धा में तोरण यादव ने 20 मीटर में

कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल किया।

नेशनल सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में मुस्कान ने जीता कांस्य पदक।

तोरण ने प्रतियोगिता में कुल 360 अंकों में से 350 अंक बनाकर कांस्य पदक जीता तथा

इंडियन राउंड की टीम इवेंट में बालिका टीम ने रजत पदक प्राप्त किया है। टीम इवेंट रजत

पदक विजेता टीम में महासमुंद की चांदनी साहू, निकिता यादव, सरिता बघेल और सिमरन

खुसरो तथा प्रशिक्षक प्रभु पोर्ते एवं बिन्देश्वरी शामिल रहे। राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन कर 03 पदक जीतने पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, भारतीय तीरंदाजी संघ उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका, छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन सचिव आयुष मुरारका, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज कुमार घृतलहरे, छात्रावास अधीक्षक डॉ. पूर्णेन्द्र चंद्राकर, जिला तीरंदाजी संघ बागबाहरा जिला महासमुंद के अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल, सचिव एवन कुमार साहू, कोषाध्यक्ष अरविंद छाबड़ा, रंजीत कौर, प्राचार्य सेजेस बागबाहरा हीरा सिंह नायक, व्यायाम शिक्षक ऋषि कपूर साहू, हिरेन्द्र देवांगन, डॉ. सुनील कुमार भोई, खेलों इंडिया तीरंदाजी प्रशिक्षक बिलासपुर इतवारी राज, पिरीत साहू, संजय पैकरा, रिंकल बग्गा, सोमनाथ साहू, संजय सोनवानी, बॉल आश्रम बिहाझर के समस्त खिलाड़ी एवं खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग के समस्त खिलाड़ियों, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोरिंग के प्राचार्य, शाला विकास समिति अध्यक्ष पोखन ढीढी एवं समस्त सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं।

महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे

mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847

फेस बुक पर सर्च करें  https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd

https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें

Post Comment

You May Have Missed