C.M जशपुर जिले के ग्राम दोकड़ा सुशासन तिहार का कारवां पूरे उत्साह के साथ
(C.M Jashpur district’s Chhattisgarh) :- C.M जशपुर जिले के ग्राम दोकड़ा सुशासन तिहार का कारवां पूरे उत्साह के साथ जशपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश में सुशासन को जन-जन तक पहुँचाने की मंशा से चलाया जा रहा सुशासन तिहार का कारवां अब गाँव-गाँव में नई ऊर्जा का संचार कर रहा है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार को जशपुर जिले के ग्राम दोकड़ा पहुँचे, जहाँ उन्होंने समाधान शिविर में भाग लेकर आमजन की समस्याएँ सुनीं और उनका मौके पर निराकरण किया।
गाँव में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिला।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने
एक्सीडेंट में घायलों के लिए संजीवनी बनेगी नगदी उपचार स्कीम :पप्पू पटेल
मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने आयोजन मे चार चाँद लगा दिए।
समाधान शिविर में मुख्यमंत्री ने सीधे ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनीं
और कई मामलों में तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य
सरकार की प्राथमिकता जनता की सेवा और समस्याओं का समय पर समाधान करना है।पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्वागत समारोह आयोजित किया गया मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक समाधान शिविर को गंभीरता से लें और जनता के विश्वास पर खरा उतरें। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने भी खुलकर अपनी बात रखी और समाधान शिविर की सराहना की। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि सुशासन तिहार केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रदेश को सुशासित, जवाबदेह और जनोन्मुखी बनाने की दिशा में एक ठोस पहल है।
महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे
mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847
फेस बुक पर सर्च करें https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd
https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें



Post Comment