Loading Now

एन.एच-353 से साराडीह मार्ग निर्माण को मिली 9.26 करोड़ की स्वीकृति

(Approval Granted mns24.in Mahasamund) :- एन.एच-353 से साराडीह तक 5.025 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण के लिए 9 करोड़ 26 विधायक सिन्हा की पहल से क्षेत्र में आवागमन होगा और अधिक सुगम जिले में आधारभूत अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य शासन ने यह राशि प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। यह स्वीकृति वित्त विभाग की सहमति के आधार पर जारी की गई है।यह स्वीकृति महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा की सक्रिय पहल और जिला प्रशासन के समन्वित प्रयास का परिणाम है।

सड़क निर्माण कार्य निर्धारित नियमों और शर्तों के तहत

संपादित किया जाएगा, जिससे क्षेत्रीय विकास को नई

नवनियुक्त विधायक प्रतिनिधियों को विधायक योगेश्वर ने दी शुभकामनाएं

गति मिलेगी।शासन के निर्देशानुसार कार्य प्रारंभ करने से

पूर्व तकनीकी स्वीकृति, ड्रॉइंग-डिजाइन का अनुमोदन एवं

सभी आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता चंद्रशेखर चंद्राकर ने बताया कि निविदा प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएगी। साथ ही निर्माण कार्य में गुणवत्ता, मितव्ययिता और वित्तीय अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जाएगा।इस सड़क के निर्माण से साराडीह ,बरोंडा क्षेत्र के साथ महासमुंद के नागरिकों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। यात्रा समय में कमी आएगी और स्थानीय निवासियों के साथ-साथ किसानों एवं व्यवसाय को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले केनाल लिंक मार्ग को भी शासन द्वारा स्वीकृति मिल चुकी है।विधायक सिन्हा ने कहा कि क्षेत्र में अधोसंरचना विकास को प्राथमिकता दी जा रही है और आने वाले समय में अन्य सड़कों की स्वीकृति भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे

mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847

फेस बुक पर सर्च करें  https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd

https://mns24news.com/https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें

Post Comment

You May Have Missed