Loading Now

अमीन मेमन को AICC माइनॉरिटी एडवाइजरी कमेटी में अहम जिम्मदारी

अमीन मेमन को AICC माइनॉरिटी एडवाइजरी कमेटी में अहम जिम्मेदारी mns24.in

(Amin Memon mns24.in Chhattisgar) :- अमीन मेमन को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की माइनॉरिटी एडवाइजरी कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन से जुड़े वरिष्ठ नेता उनकी इस नियुक्ति को संगठन में उनके लंबे अनुभव और सक्रिय योगदान का सम्मान माना जा रहा है।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस जानकारी को साझा करते हुए अमीन मेमन को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि मेमन अपने अनुभव और कार्यक्षमता से पार्टी की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।

अमीन मेमन पिछले कई वर्षों से कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे छत्तीसगढ़

प्रदेश कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हुए संगठन को

बिलासपुर में कांग्रेस नेता के ऑफिस पर अंधाधुंध फायरिंग, दो गंभीर घायल mns24.in

मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। उनके नेतृत्व में अल्पसंख्यक समुदाय से

जुड़े कई मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया और उन्हें पार्टी मंच तक पहुंचाया गया। पार्टी नेतृत्व

ने उनके संगठनात्मक कौशल, अनुभव और समाज के प्रति प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। यह नियुक्ति न केवल उनके व्यक्तिगत योगदान की पहचान है, बल्कि प्रदेश कांग्रेस के लिए भी गौरव का विषय मानी जा रही है।अमीन मेमन ने अपनी नियुक्ति पर देश के तमाम बड़े नेताओं के बीच छग से मुझे एआईसीसी माइनॉरिटी एडवाइजरी कमेटी का सदस्य बनाने हेतु कांग्रेस नेतृत्व का माननीय राहुल गांधी जी, माननीय मल्लिकार्जुन खड़गे जी, माननीय केसी वेणुगोपाल जी और आदरणीय बॉस इमरान इमरान प्रतापगढ़ी जी का दिल से आभार उन्होंने कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे अल्पसंख्यक समाज के मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए संगठन को और सशक्त बनाने की दिशा में लगातार प्रयासरत रहेंगे।

महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे

mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847

फेस बुक पर सर्च करें  https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd

https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें

Post Comment

You May Have Missed