अहिल्याबाई होल्कर 300वीं जयंती कार्यक्रम में एम्बुलेंस सेवा स्वास्थ्य परीक्षण
(Ambulance service Mahasamund) :- अहिल्याबाई होल्कर 300वीं जयंती कार्यक्रम में महासमुंद , छ.ग. शासन के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव के निर्देश पर पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर के 300वीं जयंती कार्यक्रम के तहत स्थानीय टाउन हाल में स्वास्थ्य एम्बुलेंस सेवा से नगर पालिका की स्वच्छता दीदियों एवं मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम आयोजित था। जिसमें छ.ग. भाजपा के प्रदेश मंत्री किशोर महानन्द, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी, भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिका, पार्षदगण – चन्द्रशेखर बेलदार, भाउराम साहू, माखन पटेल, पियूष साहू, भाजपा नेतागण अजय चोपड़ा, हनीष बग्गा, लाल विजय सिंग, शरद मराठा, गौरव राठी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। स्वास्थय परीक्षण अवसर पर छ.ग. भाजपा प्रदेश मंत्री किशोर महानन्द ने कहा कि अहिल्या बाई होल्कर को
एक न्याय प्रिय कुशल प्रशासक और परोपकारी शासक के रूप में याद किया जाता है।
उनकी न्याय प्रियता और लोगों के प्रति उनकी कल्याणकारी सोच उन्हे लोकमाता के
रूप में स्थापित करती है उनका शासन काल होल्कर राज्य के लिए एक स्वर्णिम युग था।
वह अपने न्याय प्रशासन और परोपकार के लिए जानी जाती है।
वरिष्ठ नागरिकों का वंदन योजना कार्ड निर्माण पालिका उपाध्यक्ष का निरीक्षण
नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने अहिल्या बाई होल्कर को नमन करते हुये
कहा कि उनका जीवन समाज सेवा एवं महिलाओं के उत्थान के लिए समर्पित था उनके कई रचनात्मक, सामाजिक योगदान रहा जिसके लिए उन्हे याद किया जाता है प्रदेश की विष्णुदेव सरकार उनकी 300वीं जयंती मनाकर प्रदेश वासियों को उनके जीवन से आदर्श सिखने की प्रेरणा दे रही है। प्रदेश कि सरकार को साधुवाद है।
भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिका ने कहा कि जब से देश में नरेन्द्र मोदी की सरकार बनी है तब से देश भक्त विरांगनाओं को याद करना प्रारम्भ हुआ है। पूर्ववती कांगे्रस की सरकार ने ऐसे वीरांगणाओं के देशभक्ति को छिपानें का कार्य किया है अहिल्या बाई होल्कर ने शिक्षा के क्षेत्र में भी काम किया है। प्रदेश मंत्री किशोर महानन्द ने एक-एक सफाई दीदियों से भी चर्चा की उनकी समस्या सुनी, स्वास्थ्य एम्बुलेंस सेवा के प्रभारी को बुलकार कहा गया कि जरूरत की सभी दवायें आपके बस में होनी चाहिए।
महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे
mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847
फेस बुक पर सर्च करें https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd
https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें



Post Comment