Loading Now

महासमुंद में AI निगरानी से यातायात नियमों पर सख्ती

महासमुंद में AI निगरानी से यातायात नियमों पर सख्ती

(A I monitoring mns24.in Mahasamund) :- महासमुंद में सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने तकनीक आधारित निगरानी प्रणाली को सक्रिय रूप से लागू किया है। 12 दिनों में सैकड़ों वाहन चालकों पर कार्रवाई जिला 8 मार्च से 20 मार्च के बीच चलाए गए विशेष अभियान के दौरान बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट वाहन चलाते हुए चिन्हित किया गया, जिसके आधार पर सैकड़ों ई-चालान जारी किए गए।

इस अभियान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक

का उपयोग कर नियमों के उल्लंघन की पहचान की गई।

महासमुंद पुलिस द्वारा हत्या के 24 घंटे के भीतर आरोपियो को गिरफ्तार किया

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अब किसी वाहन द्वारा

बार-बार नियम तोड़ने की स्थिति में हर बार अलग से

चालान किया जाएगा, ताकि यातायात नियमों के प्रति गंभीरता बढ़ाई जा सके।साथ ही, गलत या संदिग्ध नंबर प्लेट के मामलों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। हाल ही में कई वाहनों को ऐसे उल्लंघनों के साथ चिन्हित किया गया है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जानबूझकर फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ , जिसमें धोखाधड़ी का मामला भी शामिल हो सकता है, की जाएगी।यातायात विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें, हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें और यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित यातायात व्यवस्था में सहयोग करें। व्यापारी एवं राजनीति के द्वारा पुलिस प्रशासन से बात किया गया था की शहर के भीतर हेलमेट वाली अनिवार्यता को हटाया जाए फरिया होता दिख नहीं रहा हेलमेट की अनिवार्यता आज भी शहर के अंदर जारी है और चालान कट रहे हैं।

महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे

mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847

फेस बुक पर सर्च करें  https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd

https://mns24news.com/https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें

Post Comment

You May Have Missed