Loading Now

घंटे भर बारिश शहर के नालियों में उफान न.प उपाध्यक्ष ने तत्काल की कार्यवाही

घंटे भर बारिश शहर के नालियों में उफान पालिका उपाध्यक्ष ने तत्काल की कार्यवाही

(vice-president of the municipality Mahasamund) :- घंटे भर बारिश से शहर की नालियों से गंदगी रोड में आने लगी। शहर के हृदय स्थल बग्गा स्टोर्स चैक में पानी गन्दगी सड़क पर आ जाने पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने सफाई प्रभारी दिलीप चन्द्राकर सफाई मैट जीतू सोनी को सफाई टीम के साथ बुलाकर नालियों में फंसे कचरे को बाहर निकलवाया गया। जेसीबी मशीन का उपयोग करना पड़ा स्वीपर नाली में घुसकर कचरा निकाले है। राठी ने बताया कि नाली से ऐसे कचरे निकले जो डस्टबिन के द्वारा सफाई मित्रों को कलेक्शन में देना चाहिए जनता को जागृत होने की जरूरत है नालियों में चटाई, झिल्ली,

मुख्य नगर पालिका अधिकारी का ध्यान आकर्षकन कराया पालिका उपाध्यक्ष ने

बोरियां न डाले घर दुकान के कचरे डस्टबिन में एकत्र कर रखे तथा सफाई मित्रों को दे।

स्वच्छ भारत मिशन की टीम काम कर रही है उन्हे सहयोग करे। सी.एम.ओ. से भी फोन

पर कहा गया कि आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुये बड़ी नालियों की सफाई, सब्जी बाजार,

बस स्टैण्ड की सफाई के साथ पुरे 30 वार्डो में बड़े पैमाने पर सफाई करने की आवश्यकता है। इसके लिए सफाई कमाण्डो टीम गठन करे। खासकर बाजार की सफाई सुबह शाम दो बार करायी जाये। मौसमी बीमारी से बचाव के लिए सफाई आवश्यक है। सफाई के दौरान भाजपा नेतागण शरद मराठा, पार्षद पति धनीराम यदु, गौरव राठी उपस्थित थे।

महासमुन्द, उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी, वार्ड नं. 8 की पार्षद जरीना कुरैशी ने किया डस्टबिन वितरण

वार्ड नं.8 स्थित संतोषी मंदिर चैक में पूर्व पार्षद कार्यकाल के पार्षद निधि का डस्टबिन वितरण किया गया।

उक्त जानकारी पूर्व पार्षद हफीज कुरैशी ने देते हुये बताया कि डस्टबिन वितरण मे प्रमुख रूप नगर

पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी, वार्ड नं. 8 की पार्षद जरीना कुरैशी, पूर्व पार्षद मीना वर्मा थी।

डस्टबिन वितरण के दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने उपस्थित वार्डवासियों से कहा कि

डस्टबिन का उपयोग कचरा कलेक्शन के लिए ही करे अन्य सामान स्टोर के लिए बाल्टी का उपयोग नही करे।

प्रतिदिन नगर पालिका से सफाई महिला मित्र कचरा कलेक्शन के लिए आते है उन्हे कचरा देवे। नाली और अन्यत्र जगह कचरा न डाले। कचरा कलेक्शन के एवज में 30 रूपये महिना नगर पालिका को दिया जाता है जो बहुत ही कम है। वार्डवासियों से राठी ने अपील करते हुये कहा कि नालियों में बिल्कुल भी न डाले तथा उन्होने पूर्व पार्षद एवं विधायक प्रतिनिधी हफीज कुरैशी को डस्टबिन के लिए साधुवाद एवं बधाई दी। पूर्व पार्षद हफीज कुरैशी ने बताया कि पार्षद कार्यकाल में 3 लाख के रूपये डस्टबीन वार्ड नं. 8 मेें घर घर वितरण करने के लिए खरीदा गया। कार्यकाल के अंतिम समय में आने के बाद चुनाव आचार संहिता के कारण वितरण नही हुआ था। आज से घर घर वितरण किया जावेगा। कार्यक्रम में भाजपा के सुनीता साहू, हेमकान्ती देवांगन, आकांक्षा औसर, राधा पटेल, देवकी पटेल सहित वार्डवासी उपस्थित थे।

महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे

mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847

फेस बुक पर सर्च करें  https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd

https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें

Post Comment

You May Have Missed