खल्लारी में बिहान महिला वार्षिक सम्मेलन का भव्य आयोजन संपन्न -केशव
(A grand event of Bihaan Mahasamund mns24.in) :- बागबाहरा जनपद पंचायत बागबाहरा अंतर्गत खल्लारी क्लस्टर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के तहत वार्षिक आमसभा सह महिला सम्मेलन का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। यह आयोजन खल्लारी महिला संकुल संगठन द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष केशव नायक राम चंद्राकर शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद सदस्य श्रीमती चंद्रकला साहू ने की। मंच पर विशिष्ट अतिथियों में जनपद सभापति भूमिका सिन्हा जनपद सदस्य बलराम ध्रुव व भूपेंद्र दीवान, खल्लारी के पूर्व सरपंच रामलाल सिन्हा, मक बाहरा के पूर्व सरपंच रिंकू चंद्राकर, एवं जनपद पंचायत से एडीईओ एकल देव निषाद प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजन-अर्चन के साथ हुई, जिसके पश्चात अध्यक्ष चंद्राकर ने मंच से दीदियों को संबोधित करते हुए समूहों की सफलताओं और समस्याओं पर संवाद किया। उन्होंने खल्लारी क्लस्टर की महिलाओं
द्वारा किए गए सफल कार्यों व योजनाओं को विस्तार से सुना और सराहा।
अध्यक्ष ने बताया कि खल्लारी क्लस्टर के 25 पंचायतों के 47 ग्रामों में
625 स्व-सहायता समूहों के माध्यम से करीब 7500 महिलाएं बिहान
जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता गांजर बागबाहरा में संपन्न बना विजेता।
योजना से जुड़कर आजीविका संवर्धन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं। उन्होंने मंच से दीदियों को संबोधित करते हुए कहा, आपकी यह संख्या एक बड़े मार्केट की तरह है। यदि हर परिवार किसी समूह का उत्पाद खरीदे, तो अपने आप एक स्थायी बाजार बन जाएगा। उन्होंने दीदियों को ऑनलाइन मार्केटिंग, पैकेजिंग, प्रचार-प्रसार के नए तौर-तरीकों की जानकारी दी और आत्मनिर्भर बनने के लिए उन्हें प्रेरित किया। साथ ही सभी को शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का वादा भी किया।
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने समूहों की समस्याओं को भी सुना।
इस दौरान कोमा और पतेरापाली पंचायत के बोहारडीह गांव की महिलाओं ने
शराबबंदी की मांग प्रमुखता से रखी, जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए
अध्यक्ष चंद्राकर ने खल्लारी थाना में संपर्क कर त्वरित कार्यवाही के निर्देश भी दिए।
चंद्राकर ने दीदियों की हर समस्या में साथ खड़े रहने का आश्वासन देते हुए क्लस्टर संगठन को आमंत्रण के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के अंत में दीदियों ने उन्हें श्रीफल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अध्यक्ष चंद्राकर द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया, जिसमें सभी दीदियों ने सहभागिता निभाई और इस सुनहरे पल को सामूहिक फोटो के रूप में संजोया गया।कार्यक्रम का समापन आत्मीय संवाद, प्रेरणादायी संबोधन और सामूहिक सहभागिता के साथ हुआ, जिसने खल्लारी क्लस्टर में बिहान की शक्ति और संभावनाओं को फिर से महिलाओं को उनके उचित अधिकार देना उन्हें सशक्त बनाने और जीवन को बेहतर बनाने का संकल्प लिए
महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे
mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847
फेस बुक पर सर्च करें https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd
https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें



Post Comment