Loading Now

बिलासपुर कोरबा पैसेंजर मालगाड़ी की टक्कर में 6 की मौत,16 से अधिक घायल

बिलासपुर कोरबा पैसेंजर मालगाड़ी की टक्कर में 6 की मौत,16 से अधिक घायल mns24.in

(mns24.in Bilaspur Korba passenger प्रदेश) :- बिलासपुर कोरबा पैसेंजर और मालगाड़ी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक रेल दुर्घटना हुई, जिसमें कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर हो गई है। यह हादसा लालखदान स्टेशन के पास सुबह लगभग 4 बजे हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कोरबा पैसेंजर ट्रेन के एक डिब्बे को पीछे से तेज रफ्तार से आई मालगाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में अब तक 6 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 16 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। रेलवे, जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और घायलों को

बिलासपुर के अपोलो व सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय प्रशासन ने दुर्घटना में प्रभावित यात्रियों के लिए हेल्पलाइन है।

नंबर भी जारी किए हैं – बिलासपुर: 7777857335, 7869953330, चांपा: 8085956528, और रायगढ़: 9752485600।

बिलासपुर में कांग्रेस नेता के ऑफिस पर अंधाधुंध फायरिंग, दो गंभीर घायल

रेलवे ने मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को 5 लाख रुपये, तथा सामान्य रूप से घायल यात्रियों को 1 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। हादसे के कारण बिलासपुर- कोरबा रेलमार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। रेलवे ने दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं। यह हादसा छत्तीसगढ़ में हाल के वर्षों की बड़ी रेल दुर्घटनाओं में से एक है, जिसने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है

महासमुन्द न्यूज़ सर्विसेस चैनल पर पाठक भी खबर भेज सकते हैं मेल करे

mns24news@gmail.com Contact/WhatsApp 9425205847

फेस बुक पर सर्च करें  https://www.facebook.com/mnsnewsmsmd

https://mns24news.com/ https://mns24.inको गूगल पर सर्च करें

Post Comment

You May Have Missed